रायगढ़ में जांच के लिए नहीं लाई गईं 106 स्कूल बसों को काली सूची में डाला गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Jul 2025 08:38 PM
रायगढ़ में जांच के लिए नहीं लाई गईं 106 स्कूल बसों को काली सूची में डाला गया
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला परिवहन विभाग ने जांच के लिए नहीं पहुंचने वाली 106 स्कूल बसों को काली सूची में डाल दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ में जिला परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 106 स्कूल वाहनों को ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया है.

उन्होंने कहा किये वाहन परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में जांच के लिए नहीं पहुंचे थे, बार-बार और नोटिस देने के बाद भी वाहन संचालकों द्वारा जांच नहीं कराए जाने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. रायगढ़ के जिला परिवहन अधिकारी अमित प्रकाश कश्यप ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की कमेटी द्वारा निर्धारित स्कूल बस के लिए 16 बिंदुओं के अंतर्गत जांच होती है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला परिवहन विभाग ने 21, 22 तथा और 29 जून को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में कैंप का आयोजन किया था, जिसमें अनुपस्थित स्कूल बसों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बाद भी ये वाहन जांच के लिए नहीं लाए गए. उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए सभी अनुपस्थित 106 स्कूल बस को वाहन परिवहन पोर्टल में ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया गया.

कश्यप ने बताया कि रायगढ़ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश के अनुसार सभी स्कूल बसों की नियमित जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को ओ.पी.जिंदल स्कूल और जिंदल यूनिर्विसटी की बसों की जांच की गई, जिनमें 11 बसों में मानकों के हिसाब से खामियां मिली. उन्होंने कहा कि इन बसों पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्कूल प्रबंधन को वाहनों के अपेक्षित सुधार के लिए निर्देश दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि स्कूली बसों को लेकर उच्चतम न्यायालय ने 16 बिंदुओं में सख्त दिशा-निर्देश दिए हुए हैं, जिनमें बस का रखरखाव, आवश्यक सुविधाएं ड्राइवर की योग्यता जैसे जैसे बिंदु शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि इनका उद्देश्य बस से सफर करने वाले स्कूली छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu