सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक पर मुकदमा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 Jun 2022 03:44 PM
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक पर मुकदमा
ऑडियो सुनें

सहारनपुर. सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में सात साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक जमीर पर मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजन को बताया कि वह उसे मार डालेगा। राय ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड विधान और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav