बिहार में बहुजन की आवाज उठाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ फर्जी मुकदमे हो रहे : राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Aug 2025 07:58 PM
बिहार में बहुजन की आवाज उठाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ फर्जी मुकदमे हो रहे : राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि बिहार में बहुजनों की आवाज उठाने वाले यूट्यूबर को चुप कराने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज गढ़े जाते हैं और उन्हें जान से मारने तक की कोशिश होती है. राहुल ने बिहार में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पिछले दिनों मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसे यूट्यूबर से मुलाकात की थी. उन्होंने मुलाकात का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया.

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब मुख्यधारा की मीडिया में बहुजनों की आवाज और उनके मुद्दे गायब कर दिए गए हैं, तब ये युवा अपने दम पर यूट्यूब जैसे मंचों पर अपने समाज की पीड़ा और उनके साथ होने वाले अन्याय की कहानियां सामने ला रहे हैं.” उन्होंने दावा किया, “मनुवादी ताकतों को यह भी मंजूर नहीं है. इनकी आवाज दबाने के लिए फर्जी मुकदमे गढ़े जाते हैं, डराने-धमकाने की चालें चली जाती हैं और जान से मारने तक की कोशिश होती है.”

राहुल ने कहा कि बिहार के इन युवाओं की तकलीफें सुनकर दुख भी हुआ कि हमारे बहादुर यूट्यूबर ऐसी यातनाएं झेल रहे हैं और गर्व भी महसूस हुआ कि तमाम डर एवं दबाव के बावजूद वे हिम्मत से सच बोल रहे हैं.
उन्होंने कहा, “यह बहुजन समाज के साथ-साथ भारत के लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी का संघर्ष है. यह लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे. हम किसी भी कीमत पर इनकी आवाज दबने नहीं देंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu