सुजॉय घोष की फिल्म के साथ डिजिटल दुनिया में नई पारी की शुरुआत करेंगी करीना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 07:31 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई.  बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान फिल्मकार सुजॉय घोष की फिल्म के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच ‘नेटफ्लिक्स’ ने बुधवार को इसकी घोषणा की. ‘नेटफ्लिक्स’ की यह फिल्म 2005 की मशहूर जापानी किताब ‘द डिवोशन आॅफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित होगी और इसमें अभिनेता जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे.

‘कहानी’, ‘बदला’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार सुजॉय घोष ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने जितनी भी प्रेम कहानी पढ़ी हैं, उनमें से ‘द डिवोशन आॅफ सस्पेक्ट’ शायद सबसे बेहतरीन है. इसे फिल्म के रूप में पेश करने का मौका मिलना सम्मान की बात है. साथ ही, करीना, जयदीप और विजय के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए.’’ फिल्म के साथ ‘ओटीटी’ मंच पर कदम रख रहीं अभिनेत्री करीना ने भी इसे एक शानदार सफर की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें सब कुछ है…एक बेहतरीन कहानी, एक महान निर्देशक और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार. मैं, सुजॉय, जयदीप और विजय के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu