जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू. जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर से एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस महीने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया यह दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है.

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क बीएसएफ र्किमयों ने सरहद पार से इस ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की गतिविधि देखीं और भारतीय क्षेत्र में घुसते ही उसे पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं.

आर एस पुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉय क्षेत्र से आठ सितंबर को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया था. पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सरगोधा के निवासी घुसपैठिए सिराज खान को चेतावनी देने पर जवानों ने कुछ गोलियां चलाईं. उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद किए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button