गाजा में इजराइल के हमलों में कम से कम 40 फलस्तीनियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Oct 2025 10:18 PM
गाजा में इजराइल के हमलों में कम से कम 40 फलस्तीनियों की मौत
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. गाजा में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक इजराइली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 40 फलस्तीनियों की मौत हो गई. नासिर अस्पताल के अनुसार दक्षिणी गाजा में इजराइली गोलीबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए. वहां के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 14 लोग एक इजराइली सैन्य गलियारे में मारे गए, जहां मानवीय सहायता वितरण के दौरान अक्सर गोलीबारी होती रही है.

मध्य शहर दीर अल-बलाह में स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमलों में 13 लोग मारे गए हैं. गाजा शहर में, शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक शव मिला है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है क्योंकि इज.राइल शहर पर कब्ज.ा करने के लिए एक बड़ा हमला कर रहा है.

इस बीच हमास अब भी लगभग दो साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. इस योजना के तहत हमास को सभी 48 बंधकों को वापस करना होगा, जिनमें से लगभग 20 को इजराइल जीवित मानता है. इसके बदले सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी. इसके अलावा योजना में कहा गया है कि हमास को सत्ता छोड़नी होगी और हथियार डालने होंगे.

हालांकि इस प्रस्ताव में फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना का कोई जिक्र नहीं है. योजना को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार कर लिया है. फलस्तीनी युद्ध के अंत की कामना कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों का मानना ??है कि यह योजना इजराइल के पक्ष में है. हमास के एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कुछ बातें अस्वीकार्य हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

अधिकारी ने बुधवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ट्रंप और नेतन्याहू की सहमति से भेजे गए इस प्रस्ताव के कुछ बिंदु अस्वीकार्य हैं और उनमें संशोधन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आधिकारिक प्रतिक्रिया अन्य फलस्तीनी गुटों के साथ विचार-विमर्श के बाद दी जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu