हमास ने सभी जीवित बंधकों को रिहा किया, इज़राइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को रिहा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Oct 2025 07:43 PM
हमास ने सभी जीवित बंधकों को रिहा किया, इज़राइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को रिहा किया
ऑडियो सुनें

दीर अल बला. हमास ने सोमवार को युद्धविराम के तहत सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया. इस युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है, जिसमें हज़ारों फलस्तीन मारे गए. इस समझौते के तहत, इजराइल ने 1,900 से ज़्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है बंधकों की यह रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम एवं बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए इज़राइल में हैं.

उन्होंने घोषणा की कि इस समझौते ने युद्ध को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है. इस समझौते के तहत, इज़राइल ने 1,900 से ज़्यादा फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है और अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति ब­ढ़ाने की अनुमति दी है. ट्रंप सोमवार को बाद में मिस्र में अन्य नेताओं के साथ अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते और युद्धोत्तर योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

ताज़ा जानकारी -:
गाजा में 60 फलस्तीनियों के शव बरामद किए गए.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों में नष्ट हुई इमारतों के मलबे के नीचे से 60 फलस्तीनियों के शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया है. इस तरह, इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने और इज़राइली सैनिकों के गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटने के बाद से पिछले चार दिनों में बरामद शवों की संख्या 200 हो गई है. मंत्रालय का कहना है कि कई मृत लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं, खासकर उन इलाकों में जहां बचावर्किमयों के लिये पहुंचना मुश्किल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इज़राइल के अभियान में 67,800 से ज़्यादा फलस्तीनी मारे गए. मंत्रालय नागरिकों और लड़ाकों में कोई अंतर नहीं करता, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में लगभग आधे महिलाएं और बच्चे थे.

ईरान ने गाजा शिखर सम्मेलन के निमंत्रण को अस्वीकार किया ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अपने हितों और अमेरिका की ‘एकतरफा नीति’ के आधार पर मिस्र में शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है.
मंत्रालय के प्रवक्ता, इस्माइल बघाई ने संवाददाताओं को बताया कि यह निर्णय मंत्रालय के अंदर और देश में अन्य निर्णय लेने वाली संस्थाओं के साथ चर्चा के बाद लिया गया है.

प्रवक्ता ने कहा, ”किसी भी निर्णय के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं, जिसमें भागीदारी और भागीदारी से परहेज़ भी शामिल है, की गणना की गई और अंतत? एक ऐसे निर्णय पर पहुंचा गया, जो देश की बेहतरी और हितों को सुरक्षित रखता है.” संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि उन्हें बहुत राहत मिली है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि उन्हें इस बात से ‘बेहद राहत’ मिली है कि गाजा में इजराइली बंधकों को आज़ादी मिल गई है और वे ‘बेहद कष्ट’ सहने के बाद अपने परिवारों से फिर मिल पायेंगे.

गुतारेस ने एक बयान में मृत बंधकों के शवों या उनके अवशेषों को भी सौंपे जाने का अपना आ”ान दोहराया. यह बयान मिस्र के शर्म अल-शेख से जारी किया गया, जहां विश्व के नेता गाजा युद्धविराम समझौते के समर्थन में एकत्रित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ”मैं सभी पक्षों से इस गति को बनाए रखने और गाजा में इस दु?स्वप्न को समाप्त करने के लिए युद्धविराम के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने का आग्रह करता हूं.” उन्होंने कहा, ”संयुक्त राष्ट्र गाजा में संघर्ष को समाप्त करने और नागरिकों की पीड़ा को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए काम कर रहा है.” तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन मिस्र में गाजा शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे.

एर्दोआन के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, तुर्की के नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. एर्दोआन की सरकार ने गाजा में युद्धविराम की मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाई. इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी करेंगे और इसमें 20 से अधिक देशों के नेता शामिल होंगे. अपने भाषण से पहले ट्रंप ने नेसेट चैंबर में प्रवेश किया.

तालियों की लगातार गड़गड़ाहट के बीच ट्रंप का स्वागत किया गया. चैंबर में सांसदों के साथ-साथ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी शामिल थे. अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन केन भी वहां मौजूद थे . ट्रंप का भाषण पहले से तय समय से काफी देर से शुरू होने वाला था. उन्होंने पहले गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए कुछ लोगों के परिवारों से मुलाकात की. सोमवार को बाद में, वह विश्व नेताओं के साथ एक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मिस्र जाने वाले हैं. इजराइल द्वारा रिहा किए गए फलस्तीनी कैदी पश्चिमी तट और गाज़ा पट्टी पहुंचे.

हमास द्वारा युद्धविराम समझौते के तहत गाज़ा में बंद सभी जीवित बंधकों को रिहा करने के बाद, इजराइल सोमवार को 1,900 से ज़्यादा कैदियों और बंदियों को रिहा किया. ओफर जेल से निकलने के बाद, बसें इजराइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के रामल्ला पहुंचीं. हमास द्वारा संचालित बंदी कार्यालय ने बताया कि कम से कम एक बस गाजा पट्टी में भी पहुंची.

मिस्र का कहना है कि गाज़ा युद्धविराम के लिए ट्रंप की भागीदारी महत्वपूर्ण है मिस्र के विदेश मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में शांति के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण की सफलता उनकी निरंतर प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है, जिसमें संबंधित पक्षों पर दबाव बनाना और शांति स्थापना के लिए अपेक्षित एक अंतरराष्ट्रीय बल की ‘ज़मीन पर तैनाती’ भी शामिल है. विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती ने सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है कि इज़राइल और हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करें ताकि दोनों पक्ष, अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ, दूसरे चरण पर बातचीत शुरू कर सकें.

उन्होंने कहा, ”यह ज़्यादा मुश्किल और पेचीदा है, और हमें राष्ट्रपति ट्रंप को बातचीत में शामिल रखना होगा. यह बहुत-बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह पूरी तरह से उनकी बातचीत पर निर्भर करता है.” हमास ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया कि गाज़ा में युद्ध समाप्त हो गया है हमास के एक प्रवक्ता ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया है कि गाज़ा में युद्ध समाप्त हो गया है. टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में हाजम कासिम ने मध्यस्थों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इजराइल दोबारा युद्ध शुरू न करे.

इजराइल की ओर से रिहा किए गए 154 फलस्तीनी मिस्र पहुंचे : अधिकारी

इजराइल की ओर से रिहा किए गए 154 फलस्तीनी कैदियों को मिस्र भेजा गया है. मिस्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हमास की तरफ से बंधकों की रिहाई के बदले इजराइल की ओर से रिहा किए जा रहे 1900 से अधिक फलस्तीनियों में ये कैदी भी शामिल हैं. संघर्ष विराम समझौते के कार्यान्वयन की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि रिहा किये गये कैदियों को समझौते के तहत तीसरे देशों में भेजा जाना है. इस बीच, अन्य फलस्तीनी कैदी अपनी रिहाई के बाद गाजा पहुंच गए हैं. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने रिहा हुए फलस्तीनियों को ले जा रही बसों को गाजा के खान यूनिस शहर के नासिर अस्पताल पहुंचते देखा. उनका स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा थी.

  • हमास ने कहा कि वह 28 मृत इजराइली बंधकों में से चार के शवों को सोमवार को इजराइल के सुपुर्द करेगा : एपी की खबर.

    इजराइल ने कहा कि उसने गाजा युद्ध-विराम समझौते के तहत 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu