मणिपुर में मौजूदा राजनीतिक संकट भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण: कांग्रेस

इंफाल. कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट और अशांति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “विभाजनकारी और भ्रष्ट डबल इंजन सरकार” का प्रत्यक्ष परिणाम है. उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पर राज्य और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भाजपा को लगातार समर्थन देने के लिए निशाना साधा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि एनपीपी ने राज्य की “स्थिरता को नष्ट करने” में प्रमुख भूमिका निभाई है. मेघचंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस राजनीतिक अवसरवाद से नहीं, बल्कि सिद्धांतों से प्रेरित है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मौजूदा राजनीतिक संकट, सामाजिक अशांति और शासन का विफल होना (मणिपुर में) भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के विभाजनकारी, भ्रष्ट और असंवेदनशील शासन का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसे एनपीपी ने केंद्र और राज्य, दोनों में समर्थन देना जारी रखा है.” मई 2023 से पूर्वोत्तर राज्य में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं. इस साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लागू होने से पहले मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button