भाजपा ने मोरपाल सुमन को अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मोरपाल सुमन को राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की आठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

भाजपा ने 15 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर की बडगाम और नागरोटा विधानसभा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राधा को प्रत्याशी घोषित किया था। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की सूची के अनुसार ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया और तेलंगाना की जुबिली हिल्स विधानसभा से एल दीपक रेड्डी किस्मत आजमाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button