दिल्ली हवाई अड्डे पर दीमापुर जा रहे इंडिगो विमान में पावर बैंक में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
प्रतीकात्मक तस्वीर
नयी दिल्ली. रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘टैक्सिंग’ के समय दीमापुर जाने वाले इंडिगो विमान में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई. सूत्रों ने बताया कि केबिन क्रू ने आग को बुझा दिया. इंडिगो ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है तथा विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 19 अक्टूबर को दिल्ली से नगालैंड के दीमापुर जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 2107, विमान में सीट के पीछे के कवर में रखे एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में मामूली आग लगने के कारण वापस लौट आई. सूत्रों ने बताया कि विमान जब हवाई अड्डे पर ‘टैक्सिंग’ (विमान के रनवे पर जाने की प्रक्रिया) कर रहा था, तभी पावर बैंक में आग लग गई. बयान में कहा गया, “चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थिति को शीघ्रता और तत्परता से संभाला तथा घटना को कुछ ही सेकेंड में नियंत्रित कर लिया गया.” विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं था.
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 खास खबर : RTO ने 15 सेवाओं की फीस बढ़ाई, कैब और टैक्सी का परमिट 1500 से बढ़कर 4 हजार रुपये, SC-ST वर्ग को छूट, जानिए कौन से सेवा कितनी महंगी हुई?
- 2 झीरम घाटी कांड : न्यायिक फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आदिवासी समाज, कानूनी लड़ाई के लिए गांव-गांव से जुटाया जायेगा चंदा
- 3 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर
- 4 DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया
नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।
Navabharat News App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।