माओवादी रवींद्र गंझू की पत्नी झारखंड में आपराधिक गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार

लातेहार. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कमांडर रवींद्र गंझू की पत्नी को आपराधिक गतिविधि में लिप्त रहने के आरोप में रविवार को झारखंड के लोहरदगा जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लातेहार और लोहरदगा में आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत दर्ज कई मामलों में वांछित ललिता देवी को जोबांग इलाके से गिरफ्तार किया गया.

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने कहा, ”न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद देवी को जेल भेज दिया गया.” एसपी ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. देवी पहले भी जेल जा चुकी है, और वह लंबे समय से फरार थी.
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवी का पति झारखंड का एक कट्टर माओवादी है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
उन्होंने बताया कि लोहरदगा में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के पास भी गंझू के खिलाफ कई मामले लंबित हैं. अधिकारी ने बताया कि गंझू वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा है और झारखंड में माओवादी गतिविधियों को जारी रखने में उसकी अहम भूमिका रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button