डिजिटल कंटेंट क्रिएटर महिला अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Oct 2025 03:32 PM
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर महिला अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

अगरतला: त्रिपुरा में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। माधवी विश्वास विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और सांसद विप्लव कुमार देव की अपने अलग अंदाज में कड़ी आलोचना करने के कारण फेसबुक पर काफी लोकप्रिय हैं।

पश्चिम अगरतला थाने के प्रभारी राणा चटर्जी ने सोमवार को बताया कि रविवार को रामनगर निवासी परमीता घोषाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के जोगेंद्रनगर में माधवी विश्वास के घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा, ह्लविश्वास पर सोशल मीडिया मंच के माध्यम से अश्लील सामग्री फैलाने का आरोप है। उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

पिछले महीने, पूर्वी अगरतला थाने में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उन पर मां त्रिपुरासुंदरी मंदिर में प्रधानमंत्री की संक्षिप्त यात्रा की आलोचना करने का आरोप लगाया गया था। उस दौरान उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन त्रिपुरा मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की गिरफ्तारी की ंिनदा की।

वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम रॉय वर्मन ने कहा, ह्लपिछले कुछ दिनों से पुलिस उन पर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार की आलोचना से संबंधित सामग्री प्रसारित न करने का दबाव बना रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी गतिविधियां जारी रखीं। इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हम उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital