हर भारतीय को भारत में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए: भाजपा

नयी दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को भारत में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने पार्टी के ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान में लोगों की भागीदारी का आ”ान किया. राज्यसभा सदस्य यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को ब­ढ़ावा देने की शपथ दिलाना था.

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “सभी को अपने दैनिक जीवन में केवल भारतीय निर्मित उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए… सभी को इस राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होना चाहिए, स्वदेशी को अपनी दैनिक आदत और गौरव का विषय बनाना चाहिए, और एक मजबूत आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करना चाहिए.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा कहा है कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकारी योजनाओं से हासिल नहीं किया जा सकता, इसके लिए जनभागीदारी और जन आंदोलन की जरूरत है.” सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से ब­ढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और उनके नेतृत्व में “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” के सिद्धांत पर चलते हुए कई सुधार लाए गए हैं.

उन्होंने कहा, “पारदर्शी, कुशल और व्यापार-अनुकूल प्रणाली बनाने के लिए 1,550 से अधिक अप्रचलित कानूनों को निरस्त कर दिया गया है और 35,000 से अधिक अनुपालन आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया गया है.” भाजपा नेता ने कहा कि इन सुधारों से शासन की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और निवेश, उद्योग और रोजगार को ब­ढ़ावा मिला है.

सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान आर्थिक आकार के मामले में भारत विश्व में 11वें स्थान पर था, जो आज चौथे स्थान पर है और अनुमान है कि जल्द ही यह जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
उन्होंने कहा कि भारत लगातार चार वर्षों से सबसे तेजी से ब­ढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है.

भाजपा ने सिंह को उद्धृत करते हुए कहा, “2014 से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था, अधिकारी और मंत्री जेल में थे, और निवेशक भारत में व्यापार करने से हिचकिचाते थे. यहां तक कि भारतीय उद्यमी भी विदेशों में उद्योग लगाना पसंद करते थे.” भाजपा ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को ब­ढ़ावा देने के लिए तीन महीने लंबा राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ शुरू किया है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि पार्टी भारत में निर्मित सभी वस्तुओं को स्वदेशी मानती है, जिसमें देश में विदेशी कंपनियों द्वारा उत्पादित वस्तुएं भी शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button