फिल्म निर्माता अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी वाला फोन आया, संभल में मामला दर्ज

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 29 Oct 2025 01:49 PM
फिल्म निर्माता अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी वाला फोन आया, संभल में मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

संभल: संभल जिले में फिल्म निर्माता अमित जानी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक, जानी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि 27 अक्टूबर को, मुरादाबाद से संभल जाते समय, बिलारी पार करने के तुरंत बाद शाम चार बज कर 19 मिनट पर उन्हें एक फोन कॉल आया।

जानी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ह्लकॉल करने वाले ने खुद को मोहम्मद शब्बीर बताया। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं ‘उदयपुर फाइल्स’ या ‘संभल फाइल्स’ बना रहा हूं। जब मैंने हां कहा, तो उसने धमकी दी कि फिल्म की शूंिटग के दौरान या बिहार चुनाव प्रचार के दौरान, वह मुझे मेरी गाड़ी के साथ उड़ा देगा।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर हजरत नगर गढ़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फोन करने वाले का पता लगाने और धमकी के मकसद पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital