महाराष्ट्र के चार किलों पर ‘नमो पर्यटन सूचना केंद्र’ स्थापित किये जायेंगे

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को चार प्रमुख विरासत किलों पर ‘नमो पर्यटन सूचना एवं सुविधा केंद्र’ स्थापित करने को मंजूरी दे दी ताकि क्षेत्रीय पर्यटन अवसंरचना को बढ़ावा दिया जा सके और आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। एक सरकारी आदेश के अनुसार, ये केंद्र 2025-26 की क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत रायगढ़, प्रतापगढ़, शिवनेरी और साल्हेर किलों में स्थापित किये जायेंगे।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं, जिनमें से पांच करोड़ रुपये शुरूआत में पर्यटन निदेशालय को जारी किये जायेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नमो पर्यटन केंद्र महाराष्ट्र के पर्यटन परिदृश्य का एक अभिन्न अंग बनेंगे और आगंतुकों को विरासत स्थलों तक आसानी से पहुंचने में मदद करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की भविष्य में इस पहल का 75 पर्यटन स्थलों तक विस्तार करने की मंशा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक नमो केंद्र आगंतुकों के लिए एक ही स्थान पर सभी तरह की सूचना और सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जो स्थल के ऐतिहासिक महत्व को प्रर्दिशत करेगा तथा आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button