दिल्ली में जहरीली हुई हवा, 400 के पार पहुंचा AQI; जहरीली धुंध की चदर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Nov 2025 12:20 PM
दिल्ली में जहरीली हुई हवा, 400 के पार पहुंचा AQI; जहरीली धुंध की चदर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। आज सुबह कई इलाकों में घना जहरीला स्मॉग छाया रहा। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 416, अशोक विहार में 443, आया नगर में 332, बवाना में 437, बुराड़ी में 418, डीटीयू में 432, द्वारका में 414, आईटीओ में 399, जहांगीरपुरी में 451 दर्ज किया गया है।

राजधानी में आज सुबह इंडिया गेट क्षेत्र के आसपास घना जहरीला स्मॉग छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यहां AQI 400 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक महिला ने कहा, ‘प्रदूषण इतना ज्यादा है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मास्क पहनना पड़ रहा है और एक्यूआई भी बहुत ज्यादा है। हम बाहर निकलने से बच रहे हैं।’

आज सुबह दिल्ली के मोती बाग इलाके के आस-पास के जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई थी। सीपीसीबी के मुताबिक, इलाके में AQI 439 है जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital