कांग्रेस पर BJP का हमला, बताया माओवादी संगठन जैसा; सोनिया गांधी पर भारत विरोधी को इनाम देने का आरोप

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Nov 2025 02:33 PM
कांग्रेस पर BJP का हमला, बताया माओवादी संगठन जैसा; सोनिया गांधी पर भारत विरोधी को इनाम देने का आरोप

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि कांग्रेस का डीएनए अब मुस्लिम-माओवादी कांग्रेस जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि जतब भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी माओवादी संगठन की तरह काम करने लगे और विदेश में अपना नेटवर्क फैलाए, तो यह बहुत चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2024 का आयोजन हुआ और (कांग्रेस नेता) सोनिया गांधी की मौजूदगी में यह पुरस्कार चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेत को दिया गया। भाटिया ने कहा कि जैसे कांग्रेस का डीएनए भारत-विरोधी है, वैसे ही जिन्हें पुरस्कार दिया गया है, वह भी भारत की संप्रभुता पर हमला करती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मिशेल बैचेलेत ने मानवाधिकार परिषद के 42वें सत्र में कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और अनुच्छेद 370 में संशोधन नहीं होना चाहिए। सोनिया गांधी ने मिशेल बैचेलेत को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया।

गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पुरस्कार को देकर हर भारतीय का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिशेल बैचेलेत भारत की नागरिक भी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने सीएए के खिलाफ याचिका दायर की और दावा किया कि यह कानून मानवाधिकारों को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सब सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital