आईएफएफआई समापन समारोह में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देगा, ‘शोले’ का प्रदर्शन रद्द

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Nov 2025 04:17 PM
आईएफएफआई समापन समारोह में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देगा, ‘शोले’ का प्रदर्शन रद्द
ऑडियो सुनें

पणजी: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद, 56वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) इस सप्ताहांत अपने समापन समारोह में उन्हें एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिग्गज अभिनेता ने सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में उपनगर मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

अधिकारी ने बताया, “हमें सोमवार को धरमजी के निधन की दुखद खबर मिली। सम्मान स्वरूप फिल्म बाजार के समापन समारोह में एक मिनट का मौन रखा गया।” राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक, प्रकाश मगदूम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम महोत्सव के समापन समारोह के दौरान भी प्रिय हस्ती को श्रद्धांजलि देंगे।”

आईएफएफआई में 26 नवंबर को “शोले” का 4के ‘रीस्टोर्ड’ (उन्नत) संस्करण का प्रदर्शन किया जाना था लेकिन आयोजकों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया है। मैगदूम ने कहा, “इस महोत्सव परिसर में प्रर्दिशत मोटरसाइकिल (फिल्म शोले की बाइक) को इस साल ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के जश्न को चिह्नित करने के लिए एक विशेष आकर्षण के रूप में पेश किया गया था लेकिन अब यह भी धर्मेंद्र जी के लिए श्रद्धांजलि बन गई है क्योंकि आगंतुक इसे देखते ही प्रतिष्ठित गीत ‘ये दोस्ती’ और उनकी अविस्मरणीय उपस्थिति को याद किए बिना नहीं रह पाते हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital