मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, दो को गोली लगी, गोला-बारूद बरामद

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Nov 2025 05:18 PM
मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, दो को गोली लगी, गोला-बारूद बरामद
ऑडियो सुनें

मोहाली: पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह घटना बुधवार दोपहर डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो शातिरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। वहीं घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस जल्द पूरी जानकारी साझा करेगी।

जानकारी के अनुसार दोपहर में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास पुलिस एनकाउंटर के दौरान लॉरेंस गैंग के चार शूटर/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन इनपुट मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital