कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, गोल्डी-ढिल्लों गैंग से है कनेक्शन

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 28 Nov 2025 11:31 AM
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, गोल्डी-ढिल्लों गैंग से है कनेक्शन
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह का एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चीनी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

पिछले कुछ महीनों में लगातार हुई फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital