ऑस्कर के बेस्ट एनिमेटेड फिल्म कैटेगरी में ‘महावतार नरसिम्हा’ की एंट्री, इन फिल्मों से होगा मुकाबला

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 28 Nov 2025 05:15 PM
ऑस्कर के बेस्ट एनिमेटेड फिल्म कैटेगरी में ‘महावतार नरसिम्हा’ की एंट्री, इन फिल्मों से होगा मुकाबला
ऑडियो सुनें

मुंबई: फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। वर्ल्डवाइड इसने लगभग 326 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म ऑस्कर को लेकर चर्चा में है। फिल्म 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की ऑस्कर रेस में शामिल हो गई है।

35 फिल्मों पर किया जा रहा विचार
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 2026 के ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए चुनी गई 35 एनिमेटेड फीचर फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है। इन फिल्मों पर अभी विचार किया जाना है।

इन फिल्मों से होगा ‘महावतार नरसिम्हा’ का मुकाबला
‘महावतार नरसिम्हा’ का मुकाबला ‘के-पॉप डेमन हंटर’, ‘जूटोपिया 2’ और ‘डेमन स्लेयर किमेत्सु नो याइबा इनफिनिटी कैसल’ जैसी हिट फिल्मों से होगा। एक आधिकारिक बयान में, एएमपीएएस ने लिखा, ’98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में 35 फीचर फिल्में विचार के लिए मौजूद हैं। कुछ फिल्में अभी क्वालिफाई नहीं हुई हैं। इन्हें प्रोसेस पूरा करना होगा।’

फिल्म के बारे में
बता दें कि ‘महावतार नरसिम्हा’ अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी है। इसे शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है और यह होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी कहती है। बताया जाता है कि इसके सात पार्ट रिलीज होंगे। यह इसका पहला पार्ट है। यह फिल्म अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital