रात ढाई बजे दबिश… दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से जुड़ा कनेक्शन? हल्द्वानी के इमाम से पूछताछ

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल के काॅल डिटेल को खंगालने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार की देर रात ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी के संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे लेकर दिल्ली चली गई।

उधर दबिश के बाद क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के साथ ही सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अलावा, लालकुलां, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम थाना की पुलिस बनभूलपुरा पहुंच गई। अचानक से फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा इसके बगल में स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button