कटक में होने वाला भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को सर्मिपत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 01 Dec 2025 01:25 PM
कटक में होने वाला भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को सर्मिपत
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट किया और खेल के सुचारू संचालन के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट संघ के कई सदस्यों के साथ ओसीए सचिव संजय बेहरा ने रविवार को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान को टिकट अर्पित किया। ओसीए अधिकारी ने कहा, ‘‘पहला टिकट भगवान के चरणों में सर्मिपत किया गया ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।’’

ओसीए सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और बेहरा ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें टिकट सौंपे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital