
नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली देहात में जमीन छीनने का षड्यंत्र हो रहा है, जिसके खिलाफ वह लड़ाई लड़ेंगे तथा यह विषय संसद में उठाएंगे. दिल्ली देहात के कुछ प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की.
राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो फेसबुक पर साझा करते हुए पोस्ट किया, ”जन-संसद में दिल्ली देहात के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातों में देश भर के गरीबों-किसानों के दर्द की गूंज सुनाई दी. मोदी सरकार “विकास” के नाम पर अमीरों के फायदे के लिए, गरीबों का हक. छीन रही है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, दिल्ली देहात के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिल्ली में गांवों की ज.मीनें छीनने का संगठित षड़यंत्र चल रहा है जो बहुत ही गंभीर और चिंताजनक है.
उन्होंने कहा, ”संप्रग सरकार ने किसानों के हक. की रक्षा के लिए मज.बूत भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था, जो उनकी स्वेच्छा और मुआवजे, दोनों का ख्याल रखता है. आज उसी कानून को दरकिनार कर ‘लैंड पूलिंग’ जैसी नीतियों से ग्रामीणों को उनकी ज.मीन, रोजग़ार और भविष्य से दूर किया जा रहा है – कभी दबाव से, कभी धोखे से.”
राहुल गांधी ने कहा, ”किसानों, ग्रामीणों और गरीबों के संवैधानिक अधिकार छीनने की ये कोशिश किसी भी हाल में सफल नहीं होने दी जाएगी. यह सिर्फ ज.मीन नहीं – यह उनकी पहचान, इतिहास और जीवन का आधार है.” उन्होंने कहा, ”मैं इस मुद्दे को संसद में ज.ोरदार तरीके से उठाऊंगा और दिल्ली देहात के हर नागरिक को न्याय दिलाकर ही रहूंगा.”


