पुतिन के साथ मुलाकात में बोले पीएम मोदी- रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होना चाहिए

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 05 Dec 2025 01:08 PM
पुतिन के साथ मुलाकात में बोले पीएम मोदी- रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होना चाहिए
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे। व्लादिमीर पुतिन आज भारत के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों ही देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी संभावनाएं तलाशेंगे।

‘शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण संभव’

पीएम मोदी ने कहा ‘यूक्रेन संकट को लेकर हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं। एक सच्चे दोस्त की तरह आपने हमें समय-समय पर हर जानकारी दी। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण किया जा सकता है। साथ मिलकर हमें शांति की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उससे मुझे विश्वास है कि दुनिया में जल्द शांति आएगी।’

प्रधानमंत्री बोले- रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होना चाहिए

मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital