ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रमाण: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली. भारत ने मंगलवार को कहा कि वह चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई तबाही और जानमाल के नुकसान के मद्देनजर शीघ्र पुनर्वास एवं पुर्निनर्माण सुनिश्चित करने के लिए शुरू किये गए ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि संपर्क बहाल करने के लिए, चार ‘मॉड्यूलर बेली ब्रिज सिस्टम’ के साथ भारतीय सेना के अभियंताओं की विशेष टीमों को तीन से नौ दिसंबर के बीच श्रीलंका में तैनाती किया गया.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तेजी से स्थापित होने वाली इन पुल संरचनाओं से महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों की बहाली संभव होगी, जिससे भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी.’’ भारत ने विनाशकारी चक्रवात ‘दित्वा’ के तुरंत बाद द्वीपीय राष्ट्र को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) मदद प्रदान करने के लिए 28 नवंबर को ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ शुरू किया था.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सागर बंधु भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और सरकारों के बीच विश्वसनीय साझेदारी का प्रमाण है.’’ बयान में कहा गया है, ‘‘भारत शीघ्र हालात सुधार, पुनर्वास और पुर्निनर्माण सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button