
नई दिल्ली: आज संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन है। बीते दो दिनों की कार्यवाही के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से अहम विधेयक पारित कराए गए। विपक्षी दलों के हंगामे के बीच पारित हुए विधेयकों को सरकार ने देश के विकास के लिए अहम बताया है। संसद में बहुमत के बल पर बिल पारित कराने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने कहा है कि अब वे जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई
राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
11:06 AM, 19-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
11:01 AM, 19-Dec-2025
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी-हंगामा
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश दिया है।
10:55 AM, 19-Dec-2025
संसद परिसर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का विरोध
संसद परिसर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का विरोध



