राज्यपाल वीके सिंह ने मिजोरम में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया

आइजोल. मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने बुधवार को आइजोल के जोखावसांग इलाके में असम राइफल्स के बेस पर राज्य का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सिंह ने 108 फुट ऊंचे ध्वजदंड पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि यह मिजोरम के लिए ऐतिहासिक महत्व का पल है.

उन्होंने राज्य के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए जोखावसांग को चुनने के लिए असम राइफल्स और ‘फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ की सराहना की. सिंह ने कहा कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इस राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाना लोगों के बीच सद्भाव, आशा और एकता का प्रतीक है. इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री के सपडांगा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज एकता, देशभक्ति, निस्वार्थ बलिदान और उज्ज्वल भविष्य की आशा का प्रतीक है.

उन्होंने कहा, “तिरंगा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा करता है और राष्ट्र के प्रति गहरा प्रेम जगाता है. साथ ही यह विशाल ध्वज देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत करता है.” कार्यक्रम में ‘फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक संक्षिप्त संदेश दिया. इसमें सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक, स्थानीय लोग तथा स्कूली छात्र शामिल हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button