पंजाब और हरियाणा भीषण ठंड की चपेट में…

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा भीषण ठंड की चपेट में हैं, और फरीदकोट में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर छा गयी, जिसके कारण दृश्यता कम हो गयी।

स्थानीय मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बंिठडा में भी मौसम ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तथा गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश? 6.8, छह और 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button