‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग, 24 घंटों में कमाए करोड़ों; ‘जाट’ के अलावा ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 20 Jan 2026 02:39 PM
‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग, 24 घंटों में कमाए करोड़ों; ‘जाट’ के अलावा ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ा…
ऑडियो सुनें

मुंबई: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। यह युद्ध वाली ड्रामा फिल्म इस वीकेंड में बहुत अच्छी शुरुआत कर सकती है। ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले जानिए इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन।

कब शुरू हुई ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। सिर्फ 24 घंटे में ही फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन की बुकिंग में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में 11,000 से ज्यादा शो में 73,000 टिकट बिक चुके हैं। BookMyShow पर हर घंटे 2,000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ती जा रही है।

बाकी फिल्मों से ‘बॉर्डर 2’ की तुलना?

सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ की पूरी एडवांस बुकिंग 2.4 करोड़ थी, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने इसे पार कर लिया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी।

सनी की पिछली हिट फिल्म ‘गदर 2’ ने 2.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। ‘बॉर्डर 2’ इससे भी आगे निकल चूकी है।

अब बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे और ‘गदर 2’ ने 40 करोड़, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग में आगे होना ‘बॉर्डर 2’ के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

‘बॉर्डर 2’ के बारे में सबकुछ
‘बॉर्डर 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की दूसरी कड़ी है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital