कांग्रेस और सहयोगी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, बजट को ‘केरल विरोधी’ बताया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 02 Feb 2026 12:15 PM
कांग्रेस और सहयोगी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, बजट को ‘केरल विरोधी’ बताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस और केरल के मुख्य विपक्षी गठबंधन यूडीएफ के कुछ अन्य घटक दलों के सांसदों ने केंद्रीय बजट में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार के निकट इन सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘केरल विरोधी’ करार दिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आईयूएमएल के नेता ईटी मोहम्मद बशीर, आरएसपी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन और कई अन्य सांसद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। केरल में आगामी अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital