उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 03 Feb 2026 11:44 AM
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल…
ऑडियो सुनें

देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है।

बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital