ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने के प्रयासों के बीच उत्तरी इज़राइल धमाकों की आवाज से गूंजा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Feb 2026 02:55 PM
ईरान से आ रही मिसाइलों को रोकने के प्रयासों के बीच उत्तरी इज़राइल धमाकों की आवाज से गूंजा
ऑडियो सुनें

यरुशलम: इजराइल द्वारा अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर शुरू किए गए हमलों के बाद शनिवार को तेहरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों से उत्तरी इजराइल में धमाके हुए। ईरान की ओर से दागी जा रहीं मिसाइलों को रोकने के लिए इजराइल के प्रयासों के बीच धमाकों की आवाज सुनाई दी।

इजराइली सेना द्वारा कहा गया कि वह ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों को नाकाम करने के मकसद से अपनी हवाई रक्षा प्रणालियों का उपयोग करेगी और इस टिप्पणी के तुरंत बाद धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। इस हमले से हुए किसी भी नुकसान या हताहत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav