बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘बंदर’ पांच जून को रिलीज होगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Apr 2026 02:59 PM
बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘बंदर’ पांच जून को रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘बंदर’ के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म पांच जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसकी पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। ‘बंदर’ का विश्व प्रीमियर सितंबर 2025 में 50 वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में हुआ था। फिल्म को वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताया जाता है।

फिल्म निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियो द्वारा सर्मिथत है और इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आज़ाद और नागेश भोसले भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘बंदर’ के अलावा, देओल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में शरवरी और आलिया भट्ट के साथ भी नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। वह तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जना नायकन’ में भी दिखेंगे, जिसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav