यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान की गई, महिला के प्रेमी ने की हत्या: पुलिस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Jul 2022 12:37 PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान की गई, महिला के प्रेमी ने की हत्या: पुलिस
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में, दनकौर थानांतर्गत क्षेत्र में 28 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले महिला के शव की पहचान जुलेखा खान (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली थी।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि महिला के प्रेमी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दिल्ली में उसकी हत्या की और उसके बाद शव को दनकौर इलाके में फेंक दिया।

दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राधा रमण ंिसह ने कहा कि 28 जून को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उन्होंने बताया कि दिल्ली के गोंिवदपुरी थाने के उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि उनके थाने में एक महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। ंिसह ने कहा कि महिला के शव की तस्वीर और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान की गई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच करते हुए गोंिवदपुरी थाने की पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने जुलेखा की हत्या करने के बाद उसके शव को दनकौर इलाके में फेंका था। इस मामले में दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav