प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : मुर्मू

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और वह उनके परिवार व असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं। सुमन कल्याणपुर (89) का रविवार को मुंबई में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने वालीं सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ंिहदी और मराठी समेत अनेक भारतीय भाषाओं में अपने मधुर गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।” राष्ट्रपति ने कहा कि शास्त्रीय धुनों से लेकर लोकप्रिय गीतों तक, उनके योगदान का दायरा अत्यंत व्यापक और प्रभावशाली रहा है।

उन्होंने कहा, “उन्हें पद्म भूषण समेत अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। मैं उनके परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button