PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Jun 2026 05:23 PM
PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से 23वीं किस्त को जारी किया है।

किसानों के लिए मंच से बोले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि, “पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई है। 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।”

9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में भेजी गई 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23वीं किस्त जारी कर दी है
इसके साथ ही 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 23वीं किस्त हस्तांतरित की गई है

कितने किसानों को मिली 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला है
इन पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 2-2 हजार रुपये भेजे गए

By Nandkishoryadav