वायनाड: केरल के वायनाड में 7 जुलाई को टनल निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन के बाद लापता हिमाचल प्रदेश निवासी निर्माण प्रबंधक विक्रम राणा की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), फायर एंड रेस्क्यू, पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और स्वयंसेवी संगठनों की टीमें मीनाचिपुझा नदी और मलबे वाले इलाके में लगातार खोज अभियान चला रही हैं। हादसे में अब तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि विक्रम राणा अभी भी लापता हैं।
कब तेज किया गया खोज अभियान?
केरल सरकार में मंत्री टी सिद्धीक ने बताया कि एनडीआरएफ और फायर एंड रेस्क्यू की एक विशेष टीम को मीनाचिपुझा नदी के उस हिस्से की गहन जांच के लिए लगाया गया है, जहां पहले पानी में गाद और मिट्टी होने के कारण तल दिखाई नहीं दे रहा था। पिछले दो दिनों तक ऊपरी हिस्से में खुदाई चलने से नदी का पानी मटमैला था, लेकिन अब वहां खुदाई रोक दी गई है, जिससे पानी पूरी तरह साफ हो गया है। इसी वजह से नदी के तल की बारीकी से जांच की जा रही है और वहां जमा मिट्टी तथा मलबे को पूरी तरह हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विक्रम की तलाश कहां किया जा रहा फोकस?
मंत्री टी सिद्धीक ने बताया कि बचाव दल अब भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के जोन-2 पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस हिस्से में गहराई से खुदाई करने पर विक्रम राणा के बारे में कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है। विक्रम राणा टनल निर्माण परियोजना में निर्माण प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे और हादसे के बाद से लापता हैं।

Wayanad landslide: वायनाड भूस्खलन के पांच दिन बाद भी विक्रम राणा लापता, रेस्क्यू पर केरल सरकार ने क्या कहा?
सार
केरल के वायनाड में 7 जुलाई को हुए भूस्खलन के बाद पांचवें दिन भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण प्रबंधक विक्रम राणा का कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ, फायर एंड रेस्क्यू और अन्य एजेंसियां मीनाचिपुझा नदी व मलबे में लगातार तलाश कर रही हैं। इस बीच केरल सरकार ने मलबा सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति भी गठित की है।

टनल निर्माण स्थल – फोटो : ANI