मानसून सत्र के पहले जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Jul 2026 12:15 PM
मानसून सत्र के पहले जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद दूसरी बार साढ़े 12 बजे तक के लिए दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक पेश किया गया, जिस पर भारी हंगामा हुआ।

महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के बागी सांसदो को बताया ‘गद्दार’

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, आज हमने देखा कि ये 20 बागी और गद्दार सांसद, जिनके अयोग्यता संबंधी याचिकाएं अभी लंबित हैं, दावा करते हैं कि उन्होंने एक गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी एनसीपीआई में शामिल हो गए हैं। लेकिन उनके विलय को अभी तक लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी नहीं दी है। इसके बावजूद उन्हें कल हुई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया गया।

उन्होंने कहा, विरोध में पूरा विपक्ष बैठक से बाहर निकल गया। आज हम देख रहे हैं कि सरकार ने सीटों की व्यवस्था बदल दी है। पहले सदन में सत्ता पक्ष की बेंच और विपक्ष की बेंच होती थी। महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, आज एक नई श्रेणी आ गई है- गद्दारों की बेंच। सुदीप बंद्योपाध्याय गद्दारों की बेंच के नेता के रूप में आगे की सीट पर बैठने वाले हैं। यह संसदीय लोकतंत्र में एक नया दिन है।

राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा को भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर लिया गाय है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav