प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी, कहा-‘बहकावे में आ गई थी’

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। खुद को 15 वर्ष का बताने वाली लड़की ने कहा कि वीडियो में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने संबंधी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर उसने खुद पोस्ट नहीं किया था। उसने कहा कि वह इस पर ”बहुत र्शिमंदा” है।
‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा संबंधित वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को माफ करने की बात कही। मोदी ने कहा कि ”हमारी बेटियों” द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना ंिचता का विषय है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन ”गुमराह बच्चों” को माफ किए जाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में व्याप्त आक्रोश को समझते हैं, लेकिन यह “गुमराह बच्चों” को अपनाने और उन्हें सही राह दिखाने का समय है। माफी वाले वीडियो में लड़की ने कहा, ”मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी (कनॉट प्लेस) गई थी, जहां प्रदर्शन हो रहा था।…वहां लोग बहुत चीजें बोल रहे थे। प्रधानमंत्री जी को बहुत गालियां दे रहे थे।

उन लोगों के बहकावे में आकर मैंने वे सब चीजें बोलीं।” लड़की ने कहा, ”मैं अभी मात्र 15 साल की हूं। मैंने जो किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत गंदी चीजें बोलीं। लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। न ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी।…मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं।

मैं इतनी र्शिमंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं।” लड़की का यह वीडियो गाजियाबाद निवासी स्मृति ंिसह की ओर से 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर सेक्टर-168 स्थित लोटस ंिजग आवासीय सोसाइटी की निवासी लड़की ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने इस सामग्री के प्रसार को लेकर विशेष प्रकोष्ठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को इसे हटाने का नोटिस जारी कर जांच के तहत संबंधित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button