रूस, यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों में चार लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 22 Aug 2026 04:47 PM
रूस, यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों में चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कीव: यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के क्रास्रोडार क्षेत्र में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हमला यूक्रेन के एक शॉंिपग सेंटर पर हुए हमले के एक दिन बाद हुआ, जिसमें 16 लोगों की जान गई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि नये हमलों में राजधानी कीव में बैलिस्टिक मिसाइल के रेलवे ढांचे पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने एक लोकोमोटिव डिपो को निशाना बनाया।

रूस की सेना ने हाल के दिनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल की लगातार कमी है और उसके शस्त्रागार में ये ही एकमात्र हथियार हैं जो इन मिसाइल को मार गिराने में सक्षम हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के ड्रोन हमले में जापोरिज्जिया क्षेत्र के एक गांव में भी रात में एक व्यक्ति की मौत हुई।

जेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय राजधानी जापोरिज्जिया में एक मिनीबस पर हुए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। रूस के दक्षिणी क्रास्रोडार क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और दो वयस्क घायल हुए हैं। ये हमले मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में शुक्रवार को रूसी ड्रोन हमले के एक दिन बाद हुए। इस हमले में एक शॉंिपग सेंटर को निशाना बनाया गया था।

द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने शनिवार तड़के बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या बढकर 16 हो गई है और नौ लोग अब भी लापता हैं। हमले में 130 अन्य लोग घायल हुए हैं। रूसी आॅनलाइन समाचार ‘अस्त्रा’ ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन के एक ड्रोन हमले में समारा क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक अज्ञात “औद्योगिक प्रतिष्ठान” और वाइल्डबेरीज की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओजोन के एक लॉजिस्टिक्स केंद्र को नुकसान पहुंचा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav