
अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और ग्लैमर के लिए मशहूर हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में एक बिल्कुल अलग अवतार अपनाया है। अभिनेत्री ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। आइए टेलीविजन से बड़े पर्दे तक पूर्णिमा तिवारी के सफर पर एक नजर डालते हैं।
पूर्णिमा तिवारी को मिल रही तारीफ
- नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली है।
- अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी रामबेटी शर्मा के किरदार के लिए लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
- पूर्णिमा ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी का किरदार निभा रही हैं।
- उनका किरदार कहानी में एक इमोशनल पहलू जोड़ता है।
- फिल्म बाबा के आध्यात्मिक रास्ते को पूरी तरह अपनाने से पहले के शुरुआती दौर से रामबेटी के सफर को दिखाती है।
किन प्रोजेक्ट्स का रहीं हिंस्सा?
सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर
‘हनुमान अंश’ के लिए किया बदलाव
अभिनेत्री ने जताया आभार
पूर्णिमा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया है। उनके बायो में लिखा है, ‘रामबेटी का किरदार निभाने के लिए आभारी हूं।’
‘हनुमान अंश’ ने 25 दिनों में 53.43 करोड़ रुपये कमाए हैं और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।



