IND vs NZ T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 20 Oct 2026 04:20 PM
IND vs NZ T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ऑडियो सुनें

IND vs NZ T20: टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां दोनों के बीच कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होने वाली है, जहां पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों के बीच वनडे मुकाबला और फिर अंत में 19 नवंबर से लेकर 1 दिसम्बर तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा से लेकर संजू साइंसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। वहीं, टी20 सीरीज में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है। ऐसे में आइए टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

22 अक्टूबर-गुरुवार-पहला T20
24 अक्टूबर-शनिवार-दूसरा T20
24 अक्टूबर-मंगलवार -तीसरा T20
24 अक्टूबर-शुक्रवार-चौथा T20
1 नवंबर-रविवार-पांचवां T20

टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा और कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले यानी पांचों मैच भारतीय समयानुसार दिन के 12 बजकर 30 मिनट से खेले जाएंगे। वहीं, अगर बात करें कि टी20 मुकाबले को किस चैनल पर देख सकते हैं, तो बता दें कि सभी टी20 मुकाबलों को आप स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group