रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने विक्टोरियाज़ सीक्रेट रनवे पर कल रात को 50 मिलियन डॉलर की ‘फैंटेसी ब्रा’ पहनकर डेब्यू किया।
फैंटेसी ब्रा’ क्या गज़ब की चीज़ है! इसमें 4,410 असली हीरे और 75.54 कैरेट का एक पीला हीरा लगा है। इसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज़्यादा का समय लगाया। इसका वज़न लगभग 2 किलो है और यह पूरी तरह से सोने और हीरों से बनी है, इसमें कपड़े का एक टुकड़ा भी इस्तेमाल नहीं हुआ है।
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने 50 मिलियन डॉलर (क़रीब चार अरब 74 करोड़ 63 लाख रुपए) की ब्रा पहनकर विक्टोरियाज़ सीक्रेट फ़ैशन शो में डेब्यू करने के बाद मिली-जुली प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं.
मेकअप की दुनिया की दिग्गज हस्ती ने लॉन्जरी की दिग्गज कंपनी के वार्षिक शो में दर्शकों को उस समय चौंका दिया जब उन्होंने मशहूर फैंटेसी ब्रा पहनी थी, जो डिजाइनर के अनुसार, 18 कैरेट सोने और 4,410 हीरों से बनी थी.
फैंटेसी ब्रा वर्षों से शो की एक प्रमुख विशेषता रही है और इसे पहनना आमतौर पर चुनी गई मॉडल के लिए एक सम्मान और निर्णायक पल के रूप में देखा जाता है.
29 वर्षीय कार्दशियन स्टार को इसको पहनने के लिए चुने जाने से कुछ प्रशंसक ख़ुश हुए, जबकि कई अन्य लोगों ने इसके बजाय किसी दूसरी अनुभवी सुपरमॉडल को यह अवसर न देने के लिए ब्रैंड की आलोचना की.
सोशल मीडिया और मार्केटिंग एक्सपर्ट जोएल मार्लिनारसन का कहना है कि यह पल सुनियोजित तरीक़े से आयोजित किया गया था और इसने “मॉडलिंग और सोशल मीडिया के भविष्य” के लिए इसके मायने पर “काफ़ी चर्चा” को जन्म दिया.