VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 23 Oct 2026 10:24 AM
VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में जशपुर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव के खिलाफ पार्टी ने संगठनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर है कि सोशल मीडिया पर एक डांसर के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि, जगेश्वर यादव ने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए जाने का दावा किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक महादेवडांड़ मंडल उपाध्यक्ष और उपसरपंच जगेश्वर यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ नाचते और पैसे उड़ाते दिख रहे हैं। डांसर को चुंबन देते हुए भी वे देखे गए हैं। इस वीडियो को लेकर पार्टी गंभीर हुई है और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group