नदी में नहाने गए पांच लोग डूबे, दो के शव मिले, तीन लापता, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 24 Oct 2026 04:31 PM
नदी में नहाने गए पांच लोग डूबे, दो के शव मिले, तीन लापता, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रेड नदी घाट पर नहाने पहुंचे पांच लोग पानी में डूब गए। इनमें चार युवक एक नाबालिग शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सभी लोग एक साथ कैसे डूब गए, इसकी पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। नदी में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। राहत एवं बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक दो युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य युवकों और एक नाबालिग की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों युवक और नाबालिग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और बाहर नहीं निकल सके। सूरजपुर के चंदरपुर में किराए के मकान में रहने वाले चार दोस्त शनिवार सुबह एक नाबालिग के साथ रेड नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण सभी के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट की बताई जा रही है। पांच लोगों के नदी में डूबने की जानकारी सामने आते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता तीन लोगों की तलाश कर रही है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group