‘ब्रेस्ट कैंसर’ पर नवभारत समाचार-पत्र एवं संजीवनी ग्रुप आफ हास्पिटल्स का जागरूकता कार्यक्रम 26 को, सुरूचि क्लब का आमंत्रण

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 24 Oct 2026 07:39 PM
‘ब्रेस्ट कैंसर’ पर नवभारत समाचार-पत्र एवं संजीवनी ग्रुप आफ हास्पिटल्स का जागरूकता कार्यक्रम 26 को, सुरूचि क्लब का आमंत्रण
ऑडियो सुनें

देश-प्रदेश में सर्वाधिक प्रसारित और विश्वसनीय दैनिक ‘नवभारत समाचार-पत्र तथा संजीवनी ग्रुप आफ हास्पिटल्स के साथ मिलकर सुरूचि क्लब के तत्वावधान में ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस’ जागरूकता कार्यक्रम करने जा रहा है।

जागरूकता से जीवन की ओर’ जैसा अनुकरणीय संदेश देने वाला यह कार्यक्रम आगामी 26 अक्टूबर सोमवार को राजधानी के शांतिनगर स्थित प्रेक्षागृह विमतारा में दोपहर 3.15 से आयोजित होगा। इसमें संजीवनी ग्रुप आफ हास्पिटल्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेस्ट कैंसर, उसका निदान और जागरूकता संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा इंटरेक्टिव सत्र एवं प्रश्नोत्तरी, फोटो बूथ एवं आकर्षक पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे।

विशेषकर सुरूचि क्लब से जुड़ी नारी शक्ति इस कार्यक्रम का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रही हैं। आयोजन में महिलाएं भी सादर आमंत्रित हैं ताकि हम सब मिलकर ‘ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाएं साथ ही कैंसर से बचाव का संदेश भी अधिक से अधिक नारी शक्ति तक पहुंचाएं। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और समय पर जागरूकता जीवन की सबसे बड़ी रक्षा।

यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए उम्मीद और हौसले का संदेश है जो जागरूकता के जरिए अपनी ज़िंदगी को सुरक्षित बना सकती है। क्योंकि सही जानकारी, समय पर पहचान और जागरूकता— यही है सबसे बड़ा बचाव।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 9424203139

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group