Assam News बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 524 गिरफ्तार…असम की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 28 Oct 2026 08:13 PM
Assam News बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 524 गिरफ्तार…असम की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर
ऑडियो सुनें

बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 524 गिरफ्तार

असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 441 मामले दर्ज किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस कुप्रथा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सरमा ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हम इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि असम बाल विवाह से मुक्त हो। इस बीच, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किए गए बाल विवाह विरोधी अभियान के तहत असम के धुबरी जिले में सबसे ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
असम के हैलाकांडी जिले में बाल विवाह के नौ मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें आठ नाबालिग लड़कियों के पति और छह करीबी रिश्तेदार शामिल हैं. सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.

सुनील गावस्कर ने बांटे क्रिकेट किट

पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख सीमेंट ब्रांड, ‘टॉपसेम सीमेंट’ ने असम के 10 स्कूलों में क्रिकेट किट बांटे हैं। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और पद्म भूषण से सम्मानित सुनील मनोहर गावस्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गुवाहाटी के होटल किरणश्री ग्रैंड में आयोजित एक समारोह में ये क्रिकेट किट बांटे गए। इन किट में बल्ले, गेंद, पैड और अन्य जरूरी खेल उपकरण शामिल थे। इस पहल का मकसद स्कूली छात्रों के बीच क्रिकेट में भागीदारी बढ़ाना है। उन्हें जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने कौशल को निखार सकें और खेल के क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा कर सकें।

असम में पकड़े गए 9 विदेशी नागिरक, अब BSF के जरिए देश से बाहर भेजने की तैयारी

असम के धुबरी जिले में अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए 9 विदेशी नागरिक पकड़े गए और आगे की कार्रवाई के लिए बीएसएफ को सौंपे गए. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा से बाहर भेजा जाएगा और अवैध सीमा पार करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा.

असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति

असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति Osbeckia assamensis की पहचान हुई है. 2 से 2.5 मीटर ऊंची इस झाड़ी में गुलाबी फूल आते हैं. असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति Osbeckia assamensis की पहचान हुई है. 2 से 2.5 मीटर ऊंची इस झाड़ी में गुलाबी फूल आते हैं. 2021 से 2025 के फील्ड सर्वे में इसका पता चला.

बांस से फर्नीचर, फ्लोर टाइल्स और डोर फ्रेम्स!

असम के जागीरोड में बांस आधारित उद्योग हरित विनिर्माण और रोजगार की नई मिसाल पेश कर रहा है। 100 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली यह पहल, महिलाओं की भागीदारी के साथ, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

कृषि, सिंचाई और संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने आज शिवसागर के बोर्डिंग खेल मैदान में शिवसागर जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में शिवसागर और चराइदेव जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों के बीच नारियल और सुपारी के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंत्री सुशांत बोरगोहेन, विधायक मयूर बोरगोहेन और अखिल गोगोई के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

तिनसुकिया में नागरिक सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने तिनसुकिया म्युनिसिपल बोर्ड के तहत 1.50 करोड़ रुपये के ‘समग्र सेवा’ ऐप को लॉन्च किया। इसके जरिए नागरिक रियल-टाइम में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को ट्रैक कर सकते हैं, और घर बैठे ही प्रॉपर्टी टैक्स व ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group