न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए । उनकी जगह मैट फिशर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है । भारत पहले तीनों मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है । चौथा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा ,” फर्ग्युसन को दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी ंिपडली में दर्द हुआ और स्कैन के बाद चोट का पता चला । उसे फिट होने में एक सप्ताह लग सकता है ।” तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टी20 श्रृंखला से बाहर है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उन्हें एक से दो सप्ताह रकवरी में लगेंगे।