काम पर कब से लौटेंगे टाइगर श्रॉफ? किए गए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम; ‘लग जा गले’ के सेट पर आएंगे नजर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Oct 2026 01:51 PM
काम पर कब से लौटेंगे टाइगर श्रॉफ? किए गए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम; ‘लग जा गले’ के सेट पर आएंगे नजर
ऑडियो सुनें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जब से हमला हुआ है, तब से वह चर्चा में हैं। अब उनके काम से जुड़ी एक अपडेट आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता अगले महीने, दिवाली के बाद अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौट सकते हैं। मुंबई के जुहू में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, उनकी टीम ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है।

 

क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम?
इंडिया टुडे के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा टीम और प्रोडक्शन टीम ने मिलकर एक योजना बनाई है, ताकि उनका शूटिंग शेड्यूल गुप्त रहे। उनके आने-जाने की जानकारी केवल कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही साझा की जाएगी। इसके अलावा, सेट पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोडक्शन टीम ज्यादा सावधानी बरत रही है।

 

अभी क्या कर रहे हैं टाइगर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अक्तूबर की घटना के बाद से टाइगर ने शूटिंग शुरू नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह करण जौहर की फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौट आए हैं, हालांकि ऐसा नहीं है। फिलहाल, अभिनेता अपने परिवार के साथ घर पर हैं और उम्मीद है कि त्योहारों के बाद अगले महीने वह फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। उनके पास कुछ और काम भी हैं, जो अपनी तय समय सीमा के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं।

 

अब क्या चाहते हैं टाइगर?
अभिनेता के साथ हुई घटना से टाइगर और उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। बताया जाता है कि अब अभिनेता आगे बढ़ना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि टाइगर अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आएं। इस बीच उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी।

 

कब हुई टाइगर पर गोलीबारी?

  • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को हुई थी।
  • जुहू में एक फुटबॉल मैदान के पास तीन लोगों ने अभिनेता पर फायरिंग कर दी थी।
  • अभिनेता तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनके ड्राइवर और एक दूसरे व्यक्ति को चोटें आईं।
  • बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav